Wednesday, October 21st, 2026

रायपुर और दुर्ग जिले की ग्रामीण जनता को जागरूक करने ई-रिक्शा जागरूकता-रथ रवाना

रायपुर
रायपुर और दुर्ग जिले की ग्रामीण जनता को कोरोना महामारी रोकथाम तथा टीकाकरण अभियान के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ संवाद भवन, छोटापारा, रायपुर से ई-रिक्शा जागरूकता-रथ सोमवार को रवाना किया गया। इस कोरोना जागरूकता-रथ को पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के निदेशक, कृपा शंकर यादव और प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

ज्ञातव्य है कि प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर द्वारा 18 फरवरी से 11 मार्च, 2021 तक कोरोना महामारी की रोकथाम एवं टीकाकरण अभियान के संबंध में रायपुर शहर के जन-सामान्य को जागरूक करने के लिए एक कोरोना जागरूकता-रथ 18 फरवरी, 2021 रवाना किया गया था। इसी श्रृंखला में दुर्ग और रायपुर के ग्रामीण जनता को जागरूक करने के लिए ई-रिक्शा जागरूकता-रथ रवाना किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और मुंगेली तथा मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्रामीण इलाकों में भी ई-रिक्शा के माध्यम से कोरोना महामारी की रोकथाम एवं टीकाकरण अभियान के संबंध में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

#ग्रामीण जनता

Source : Agency

पाठको की राय